फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मां को बेहोश कर भाई ने लूटी बहन की अस्मत

Thu, 23 Jan 2014 08:49 AM IST
अमर उजाला, सहारनपुर
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में खून के रिश्तों को कलंकित करते हुए भाई ने बहन की अस्मत लूट ली। आरोपी ने मां को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर यह शर्मनाक काम किया। मां ने बेटे के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


देहात कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने दूसरी शादी की है। पहले पति से उसका एक बेटा और एक बेटी है। दूसरे पति से दो बेटे और दो बेटियां हैं।

बाप बना हैवानः कॉलेज जाने तक किया बेटी से रेप

महिला का आरोप है कि पहले पति से हुआ उसका बड़ा बेटा घर में लड़ाई-झगड़ा करता है और पिता से भी मारपीट करता है। वे उसे घर से निकलने को कहते हैं तो वह सबको मारने की धमकी देता है।


पढ़ें, बड़े भाई की साली पर थी गंदी नजर, साले ने मार डाला!

महिला का आरोप है कि रविवार की रात बड़े बेटे ने खाने में नशीली गोलियां मिला दी और इसके बाद रात में छोटी बहन के साथ दुराचार किया। रात में महिला का पति काम से बाहर गया हुआ था।

सोमवार सुबह बेटी ने उसे रेप की घटना बताई तो वह सन्न रह गई। महिला ने मंगलवार को देहात कोतवाली में बेटे के खिलाफ तहरीर दी।

सेक्स वर्कर को लाए घर, और दबा दिया गला

पुलिस ने धारा 328, 376 में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल भी करवाया है। आरोपी फरार है। बहन से दुष्कर्म की घटना को लेकर मोहल्ले के लोग भी सकते में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें