फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः भाभी के चरित्र पर हुआ शक तो देवर ने मार डाला

Thu, 26 Nov 2015 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रिठौरा/हाफिजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के पीलीभीत में रिठौरा/हाफिजगंज के आसपुर हसन अली गांव में अवैध संबंधों के शक में युवक ने भाभी को मार डाला। पांच साल की बेटी के सामने ही सिर पर फरसे से हमला कर दिया। महिला के लहूलुहान होने के बाद युवक भाग गया। पुलिस ने उसें खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जहानाबाद (पीलीभीत) के खुडारा गांव की सीमा देवी की शादी 18 साल पहले हाफिजगंज के आसपुर हसन अली गांव के किशन लाल के साथ हुई थी। शादी के 10 साल बाद किशन लाल की मौत हो गई।

इसके बाद सीमा गांव के ही रामऔतार के साथ रहने लगी। वह अपने साथ बेटे सोनू और बेटी कृष्णा को भी ले आई। सीमा ने यहां भी बेटी को जन्म दिया। एक साल पहले कृष्णा की शादी कर दी गई। रामऔतार पानीपत में मजदूरी करता है। बेटा सोनू भी उसी के साथ रहता है। सीमा पांच साल की बेटी नेहा के साथ रुद्रपुर में देवर महेंद्र के साथ रहने लगी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

आपसी झगड़े के बाद की हत्या

दीपावली पर दोनों गांव आए थे। गांव में मकान का काम चल रहा है। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात महेंद्र और सीमा में झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने सिर पर फरसा मारकर उसकी जान ले ली।

इंस्पेक्टर एमएम खान के अनुसार सीमा की पांच साल की बेटी नेहा ने इस बात की पुष्टि की है कि महेंद्र से सीमा की लड़ाई हुई थी। इसके बाद उसने हत्या कर दी।

पुलिस ने गांव वालों से भी पूछताछ की तो यही बात सामने आई। इंस्पेक्टर के अनुसार मृतका के भाई सालिक राम ने महेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। महेंद्र की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें