एक छोटे भाई ने अपनी बडी़ बहन की हत्या की सुपारी दे दी क्योंकि बहन के बड़े भाई से नाजायज संबंध थे।
परिवार के इज्जत पर बट्टा लगने से नाराज भाई ने बहन की हत्या की साजिश्ा रची थी लेकिन बदमाशों ने सुपारी देने वाले को ही मौत के घाट उतार दिया।
मां जिससे करती थी मोहब्बत, उसने ही लूटी बेटी की अस्मत
यह घटना सात सितंबर को भुवनेश्वर से 150 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय अंगुल में हुई। पुलिस ने रविवार को जब तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया तब यह मामला सामने आया।
अगवाकर तीन दिन गैंगरेप, फिर 20 हजार में बेचा
बड़े भाई से थे बहन के शारीरिक संबंध
एचटी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय नमिता दास के अपने बड़े भाई अभिमन्यु दास (41) से नाजायज संबंध थे। इससे उनका छोटा भाई समर दास नाराज था। तीनों बदमाशों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। मुख्य आरोपी की तलाश जा रही है।
बहुत साल पहले अभिमन्यु दास केंद्रपाड़ा जिले से काम की तलाश में अंगुल आ गया। फिर उसने नमिता और समर को भी नौकरी के लिए वहीं बुला लिया।
भांजी से करता था रेप, बच्चे को दिया जन्म
शादीशुदा अभिमन्यु ने नमिता से शारीरिक संबंध बना लिए। इस बात से परिवार में बवाल मच गया। नमिता ने हाल ही में उसके बेटे को जन्म दिया है।
हत्या के लिए दबाव
इससे नाराज समर ने तीन लाख रुपए में नमिता की हत्या की सुपारी दे दी। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने तीन बार नमिता की हत्या की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। इस बीच समर बार-बार बदमाशों पर बहन की हत्या का दबाव डालने लगा।
थाने के सामने पार्क में किशोरी से रेप
इस पर बदमाशों ने अपना इरादा बदल दिया। वे पैसे वापस देना नहीं चाहते थे लिहाजा उन्होंने समर को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
सात सितंबर को बदमाशों ने पैसे के साथ समर को रेल पटरी के पास बुलाया। कहा कि उन्होंने उसकी बहन की हत्या कर दी है। जब समर वहां पहुंचा तो उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। शव पटरी पर छोड़कर पैसे लेकर फरार हो गए।