कंप्यूटर क्लास करने गई एक युवती को वहां के एक शिक्षक से मोहब्बत हो गई। दोनों में प्यार परवान चढा़ पर युवक की नीयत खराब थी।
एक रोज उसने युवती को एक लॉज में बुलाया और नशीला चॉकलेट खिलाकर उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और फिर युवती को ब्लैकमेल करने लगा।
उसने कई बार युवती से रेप किया और शादी न करने पर एमएमएस को सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना तमिलनाडु के कोयंबटूर की है।
प्यार के बाद धोखा
नीलगिरी जिले उद्गमंडलम की रहने वाली 22 वर्षीय रीमा (परिवर्तित नाम) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 वर्षीय सी धोनी सोबर्स एक निजी कंप्यूटर सेंटर में शिक्षक है। 2008 में वह वहां कंप्यूटर सीखने गई तो दोनों में प्यार हो गया।
उसके बाद वह कोयंबटूर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने चली गई। 2011 में धोनी ने अवरामपलयम के एक लॉज में एक कमरा बुक किया था। वहां उसने रीमा को बुलाया।
जब रीमा उस कमरे पर पहुंची तो उसने एक चॉकलेट खिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। बेहोश होने पर धोनी ने उससे रेप किया और मोबाइल से एमएमएस बना लिया।
जबरदस्ती कोर्ट मैरिज, लैपटॉप से हाथ लगा एमएमएस
रीमा ने बताया कि धोनी ने ब्लैकमेल कर उसी लॉज में छह से अधिक बार उससे रेप किया। पिछले साल वह उसे चेन्नई ले गया और जबरदस्ती उससे कोर्ट मैरिज की। फिर वे वहां से ऊटी गए और वहां 20 दिनों तक साथ रहे।
हाल ही में रीमा को धोनी के लैपटॉप में उसका एमएमएस मिल गया। उसे लेने के बाद रीमा ने महिला थाने में धोनी की करतूतों की शिकायत की। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।