एक युवक ने पहले कॉलेज छात्रा से रेप किया और फिर उसका एमएमएस बनाकर उसे धमकी देने लगा।
उसने कहा कि अगर तुमने सेक्स करने से इनकार किया तो यह एमएमएस लोगों में बांट देगा। युवक से तंग छात्रा ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।
पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे 27 सितंबर तक के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
टीओआई के अनुसार, मामला नवी मुंबई के आईरोली इलाके की है। 25 वर्षीय आरोपी अमोल रावटे शादीशुदा है।
पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच आठ साल से प्रेम संबंध था। 22 मई, 2013 को अमोल ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। उसके बाद पीड़िता ने उससे अपने संबंध तोड़ लिए।
इस पर अमोल उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह सेक्स के लिए दबाव डालने लगा। सेक्स से इनकार करने पर उसने लड़की की अश्लील क्लिपिंग सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा। जब लड़की ने उससे मिलने से इनकार कर दिया तो उसने एमएमएस उसे भाई के फोन पर भेज दिया।