छत्तीसगढ़ के बलोदा बाजार जिले में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्षा का बलात्कार करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराधियों की इस सनसनीखेज वारदात से सभी हैरान हैं।
घटना शनिवार देर रात की है। मामले की शुरुआती जांच में छत्तीसगढ़ पुलिस को पता चला है कि भाजपा नेत्री मालती बंजारे का एक स्कूल में भीतर पहले बलात्कार किया गया और फिर हत्या कर दी गई।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, बलोदा बाजार के एसपी अभिषेक शांडिल्य ने बताया कि मालती बंजारे की देर रात में की गई और घटना के अगले दिन करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी गई।