मॉडल और अभिनेत्री अर्शी खान को मुंबई के लुटेरों ने राह चलते लूट लिया। सोमवार को अर्शी ऑटो से कहीं जा रहीं थीं तो दो बाइक सवार युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।
मुंबई पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री अर्शी खान ने शिकायत की है कि सुबर्बन मलाड इलाके के इनफिनिटी मॉल के पास दो बाइक सवारों ने उसका मोबाइल छीन लिया।
मिड-डे के अनुसार, यह घटना शाम साढ़े आठ बजे से नौ बजे के बीच की है। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभिनेत्री के मैनेजर ने पुलिस को बताया कि छीना गया मोबाइल 55 हजार रुपए की कीमत का था।