फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्वाहिशें पूरी करने के लिए बनाया बाइक चोर गैंग, चढ़ गए पुलिस के हत्थे

Thu, 04 Feb 2016 05:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के वाराणसी के बड़ागांव में कपड़े, जूते, मोबाइल सहित अन्य ख्वाहिशें पूरी करने के लिए बाइक चुराने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह के पांच सदस्यों को बड़ागांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की 11 बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


पढ़े-लिखे पांचों चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसएसपी ने बड़ागांव पुलिस की इस उपलब्धि पर पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

बड़ागांव क्षेत्राधिकारी आशीष तिवारी ने थाने में पत्रकारों को बताया कि बड़ागांव थानाध्यक्ष शशिभूषण राय को सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक के साथ कुछ लोग बुधवार की दोपहर कुड़ी नाला पहुंचने वाले हैं।

एसओ बड़ागांव ने कांस्टेबल कैलाशनाथ सिंह, शशिकांत यादव, नारायण यादव, नरेंद्र यादव, गणेश राय और अजीत यादव के साथ कुड़ी नाला पर घेरेबंदी की। इसी दौरान पांच बाइक से आए पांच लोगों को घेरकर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


थाने लाकर पांचों से की गई पूछताछ के आधार पर भीटी गांव स्थित एक गैरेज से छह और बाइक बरामद की गईं।
Trending Videos
विज्ञापन

पकड़े गए शातिरों में ज्यादातर हैं छात्र

पांचों की शिनाख्त कपसेठी के सिरिहरा के दीपक शुक्ला उर्फ गोली उर्फ राकी (बीकॉम), बड़ागांव के बलुआ के यशवंत सिंह उर्फ बबलू सिंह (आईटीआई), कपसेठी के सियरहां के मदन सिंह उर्फ शिवाकांत, कोइलार गांव के गैरेज मिस्त्री पिंटू राम और बड़ागांव के बिरांवकोट के पंकज कुमार (इंटरमीडिएट) के तौर पर हुई है।

सीओ बड़ागांव ने बताया कि बरामद हुई बाइक पांचों ने सिगरा स्थित आईपी मॉल, शिवपुर स्थित एसबीआई, हरहुआ के एसबीआई के सामने, मंडुवाडीह स्थित पासपोर्ट और एलआईसी आफिस के सामने, कचहरी, सिगरा सहित शहर के कुछेक अन्य स्थानों से चुराई थी।

बाइक चुराने के बाद यह सभी गैरेज मिस्त्री की मदद से उसका नंबर बदलकर 15 से 20 हजार रुपये में बेचकर मिले हुए रुपये आपस में बांट लेते थे।

सीओ ने बताया कि क्षेत्र के सभी गैरेज पर निरंतर तलाशी अभियान चलेगा और आमजन से अपील है कि वाहन चोरी होते ही वे पुलिस को सूचना दें। कोई अगर उन्हें बाइक बेचे तो उसके नंबर की पुष्टि आरटीओ से जरूर कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें