फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में छात्रा से छेड़छाड़ पर भड़की छात्राएं

Sat, 14 Dec 2013 12:53 AM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ऑटो में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ और अश्लीलता पर छात्राओं का आक्रोश भड़क गया।
विज्ञापन


प्रथम पाली की परीक्षा के बाद तमाम छात्राएं सड़क पर उतर आईं। एकता द्वार के पास जाम लगाकर हंगामा काटा। आरोपी चालक की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की।

गुरुवार दोपहर बाद परीक्षा देकर घर लौट रही हरथला और हिमगिरी कालोनी की दो छात्राओं के साथ एसपी सिटी आफिस के पास छेड़छाड़ हुई थी। एक छात्रा इस कदर सहम गई कि वह चलती ऑटो से कूद गई।

जिससे उसके सिर पर काफी चोट आई। शुक्रवार को वारदात का पता लगने पर कालेज की शिक्षिकाएं और छात्राएं काफी आक्रोशित दिखीं। ऑटो और टैंपो चालकों की मनमानी और अभद्रता के खिलाफ उनका गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


छात्राओं ने तो जाम लगाकर घंटे भर तक हंगामा और नारेबाजी की। छात्राओं का कहना था कि पहले भी इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन कभी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। कई शिकायती पत्र हेल्पलाइन के लेटर बाक्स में भी डाले गए, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद छात्राएं आरोपी चालक और उसके साथी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गईं। थाने से पहुंची पुलिस फोर्स ने उन्हें शांत किया। इस दौरान शिखा, जीनत, उपासना, मीनाक्षी, पूजा, शालू, मुस्कान आदि सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


घर पहुंची छात्रा, हालत अब भी खराब
चौबीस घंटे तक जिला अस्पताल में इलाज के बाद शुक्रवार सुबह डाक्टरों ने घायल छात्रा को डिस्चार्ज कर दिया। उन्होंने छात्रा का सीटी स्कैन और एक्सरे भी कराया। रिपोर्ट नार्मल आने के बाद उन्होंने उसे घर जाने की इजाजत दी। छात्रा की छोटी बहन ने बताया कि दीदी ठीक से कुछ बोल नहीं पा रहीं। शनिवार को उनका एग्जाम है। ऐसे में उनके परीक्षा में सम्मिलित होने पर भी संकट है। छात्रा की बहन भी मैथोडिस्ट कालेज में पढ़ती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें