एक देवर ने जहां अपनी भाभी के साथ गलत काम करने की कोशिश की वहीं पिता समान एक ससुर ने अपनी विधवा बहू की अस्मत से खिलवाड़ किया।
पहला मामला मुंबई के बांगुर नगर इलाके का है जहां पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार करने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी युवक के बीच देवर-भाभी का रिश्ता था। इसके चलते दोनों के बीच हंसी-मजाक होता रहता था।
ससुर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
उस दिन भी युवती के साथ उसका देवर छेड़छाड़ करने लगा, मगर जब वह हद से गुजरने लगा तो युवती ने इसका विरोध किया।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका देवर सुब्रमण्यम (32) ने उसके बाद सीधे उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की। मना करने पर उसने हाथापाई भी की थी।
वहीं, दूसरी घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। यहां एक गांव में एक विधवा महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ और अश्लील काम करने का आरोप लगाया है।
अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं
महिला के पति का डेढ़ साल पहले देहांत हो गया था। उसकी एक 4 वर्षीय बेटी भी है।
बुधवार को टोहाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसका ससुर रात को उसके कमरे में आया और छेड़छाड़ करने लगा।
उसने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। शोर मचाने पर वह घर से बाहर चला गया। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।