फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार के 6 लोगों को काटा

Thu, 01 May 2014 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जींद में नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार देर रात गांव रामराये में यक्षी देवी मंदिर के पुजारी के परिवार पर जानलेवा हमला कर छह लोगों को काट डाला। बदमाशों ने मंदिर परिसर में बने मकान को खंगाला और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


परिवार के सभी घायलों को बुधवार सुबह मेट्रो अस्पताल गुड़गांव ले जाया गया। तीन लोगों को आईसीयू में रखा गया है। परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।

गांव रामराये निवासी श्रीनिवास (75) यक्षी देवी मंदिर में पुजारी हैं और मंदिर परिसर में ही अपना आवास बना रखा है। मंगलवार रात पुजारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ सो रहे थे। मध्यरात्रि लगभग सात नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुसे और मकान को खंगालना शुरू किया। जब श्रीनिवास की आंखें खुली तो नकाबपोश बदमाशों ने लाठी और तेजधार हथियारों से सो रहे परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने पूरे मकान को खंगाला

हमले में श्रीनिवास (75), उनकी पत्नी बेदो देवी (70), पुष्पा (35) पत्नी जयबीर, नीतिका (14) पुत्री जयबीर, रितु (13) और बंटी (12) को सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। हमले में घायल लोगों को परिजन मेट्रो अस्पताल गुड़गांव लेकर गए। मेट्रो अस्पताल में चिकित्सकों ने श्रीनिवास, वेदो देवी, पुष्पा के सिर और मुंह पर गंभीर चोट होने के चलते उनको आईसीयू में रखा है। लड़की नीतिका, रितु को सामान्य कक्ष में रखा गया है। इसके अलावा छोटे लड़के बंटी को मामूली चोट होने के चलते प्राथमिक उपचार दिया गया है।

श्रीनिवास के पौत्र नवीन और दीपक ने बताया कि उसके चाचा जयबीर रात को गेहूं निकालने के लिए खेतों में गए थे। इस दौरान वारदात को अंजाम दिया है।

हमलावरों ने पूरे मकान के सामान को खंगाला। सुबह संदूक और अन्य सामान मंदिर के साथ लगते मकान में मिला है। उसने आशंका जताई है कि हमलावर उसकी दादी और चाची के जेवरात भी लेकर गए हैं। घर से क्या-क्या सामान गायब है यह तो श्रीनिवास के होश में आने के बाद ही पता चलेगा। घटना की सूचना पाकर बुधवार सुबह पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने मौके का जायजा लिया और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने साक्ष्य जुटाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें