फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाले के बेटे ने होटल में गैंगरेप कर बनाया MMS

Sat, 08 Feb 2014 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में डीयू की 26 वर्षीय लॉ स्टूडेंट के साथ गैंगरेप कर उसका एमएमएस बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को अपने भाई के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए होटल रॉयल मिराज में बुलाया था।
विज्ञापन


वहां उसने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर युवती से दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद रानीबाग थाना पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़ा गया मुख्य आरोपी दिल्ली पुलिस में कार्यरत एएसआई का बेटा है।

सोशल साइट के जरिए हुई दोस्ती

जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय युवती दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई कर रही है। दो फरवरी को उसने पीतमपुरा स्थित रॉयल मिराज होटल के बाहर से पुलिस को फोन कर गैंगरेप होने की शिकायत की।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पीतमपुरा पुलिस लाइन में रहने वाले मो. अतहर खान (25) से सोशल साइट के जरिए उसकी दोस्ती हुई थी। 31 जनवरी को अतहर ने अपने भाई आनम खान (25) के जन्मदिन की पार्टी की बात कहकर उसे खुली जीप में होटल ले गया।

उसने होटल में कमरा नंबर 302 को बुक कराया था।
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया बेहोश, उसके बाद गैंगरेप

कमरे में पहुंचने के बाद अतहर ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। उसके बाद अतहर और उसके ममेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

रात आठ बजे होश में आने के बाद अतहर ने रेप के बारे में किसी को नहीं बताने और एमएमएस के जरिए बदनाम करने की धमकी दी। युवती किसी तरह से वह घर पहुंची। दो फरवरी को युवती ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कमरे की फोरेंसिक जांच की और पीड़िता का मेडिकल करवाया।

जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने छह फरवरी की रात दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल जीप बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें