फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: माचिस की तीली से बम बनाने में जुटा था ISIS

Mon, 01 Feb 2016 06:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के हत्थे चढ़े आतंकी संगठन आईएसआईएस के 16 आतंकियों से चौकाने वाली जानकारी लगी है। बताया जा रहा है कि ये संदिग्ध आतंकी माचिस की तीलियों और पटाखों में इस्तेमाल होने वाले केमिकल से बम बनाकर देश के कई शहरों को दहलाने वाले थे।
विज्ञापन


बम बनाने के लिए अलकायदा की ऑनलाइन मैगजीन इंस्पायर का सहारा लिया जा रहा था। इससे पहले इंडियन मुजाहिद्दी आतंकी संगठन ऐसी तकनीकी का इस्तेमाल कर साल 2008 में दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और जयपुर में बम धमाकों को अंजाम दे चुका है।

इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकियों ने बम बनाने के लिए अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया था जो उस वक्त आसानी से बाजार में उपलब्ध था। लेकिन सरकारी सख्ती के बाद आतंकियों ने माचिस की तीली और पटाखों में इस्तेमाल होने वाले पोटेशियम क्लोरेट और पोटेशियम नाइट्रेट से बम बनाने का उपाय खोज लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ISIS के भारतीय संचालक के आदेश पर हो रहा था काम!

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मुस्ताक शेख नाम के शख्स ने माचिस की तीलियों और पटाखों को इक्ट्ठा करके कम तीव्रता वाले बम बनाने का आदेश दिया था।

एनआईए ने मुंबई और हैदराबाद से संदिग्धों के पास से मिली सारी सामग्री जब्त कर ली है।

सूत्रों के मुताबिक भारत में आईएसआईएस का संचालक शाफी आरमर नाम का शख्स है जिसके सीधे संपर्क आतंकी संगठन के आका अबुल बकर अल बगदादी से बताए जाते हैं।

शाफी आईएसआईएस से पहले इंडियन मुजाहिद्दीन से जुड़ा था। एनआईए ने आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के तीन और संदिग्ध आतंकियों की पहचान की है। माना जा रहा है कि तीनों सीरिया में आईएसआईएस की आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें