फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकर्मी की पत्नी पर आया था जवान का दिल, गई नौकरी

Sat, 22 Aug 2015 12:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई में सशस्त्र बल न्यायाधिकरण की बेंच ने जिला न्यायालय के उस फैसले कायम रखा जिसमें सेना के एक जवान को सहकर्मी की पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि जवान ने वाकई में शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया है जबकि सशस्त्र बलों से लोगों को अच्छे व्यवहार की उम्मीद होती है।

छेड़छाड़ के आरोप में नौकरी गंवाने वाले जवान का नाम है मरलिन एस राज। राज सेना के आतंकवाद विरोधी बल में एक कंप्यूटर कंसोल ऑपरेटर के पद पर काम कर रहा था। राज ने साल 2013 में ट्रेन से सफर करते वक्त सहकर्मी की पत्नी से छेड़छाड़ की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

'महिला ने इशारे कर अपने पास बुलाया था'

राज इस मामले में साल भर की सश्रम कारावास की सजा भी काट चुका है। राज का कहना है कि उसे इस मामले में जबरन फंसाया गया है। उसकी कई गलती नहीं थी।

राज ने बताया कि साल 2013 में जब उत्तर संपर्क क्रांति ट्रेन से वो सफर कर रहा था तो सेना में गनर संतोष (बदला हुआ नाम) की पत्नी शांति (बदला हुआ नाम) ने उसे इशारे से पास बुलाया और फिर अपने पति के साथ मिलकर मुझे इस झूठे मामले में फंसा दिया।

वहीं शांति का कहना है कि जव राज ने इस वारदात को अंजाम दिया था उस वक्त ट्रेन में अंधेरा था। वो इस गलतफहमी में थी कि उसका पति संतोष उसके साथ उसकी बर्थ पर है।

उधर राज के वकील कहना है कि कोर्ट ने राज के खिलाफ सही आरोप तय करने में विफल रही है। क्योंकि राज और पीड़ित की मेडिकल जांच में उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के जख्म या निशान नहीं मिले थे। केवल शिकायत के आधार पर राज को दोषी करार दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें