फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने बड़े भाई को गोली से उड़ाया

Fri, 06 Dec 2013 02:02 AM IST
अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के बंटवारे के विवाद में फौजी ने अपने बड़े भाई को गोलियों से छलनी कर दिया। घटना के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तुलापुरवा की है। श्यामसिंह (45) पुत्र चेतराम का छोटा भाई डालसिंह यादव जम्मू कश्मीर में सेना में हवलदार है।

वह छुट्टी पर घर आया था। बंटवारे में उसके बड़े भाई श्याम सिंह को गांव के निकट जमीन मिली, जिसे वह अपने हिस्से में चाहता था।

शाम तीन बजे के बाद इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में तकरार हुई। डालसिंह ने अपने पुत्र अजय, विजय के साथ लाइसेंसी रिवाल्वर व बंदूक से श्याम सिंह को छलनी कर दिया। एसपी एके जैन ने घटनास्थल पर छानबीन की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें