फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति मिल में हुई एक और दरिंदगी आई सामने

Wed, 04 Sep 2013 12:32 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई की शक्ति मिल में महिला फोटो पत्रकार से गैंगरेप मामले में गिरफ्तार युवकों पर एक और महिला से रेप करने का आरोप लगा है। महिला ने दावा किया है कि उन आरोपियों में से कुछ युवकों ने उससे शक्ति मिल में रेप किया था।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, उस महिला ने बताया है कि इस साल जुलाई में उससे रेप किया गया। उस दौरान उससे मार-पीट भी की गई थी। महिला ने कुछ आरोपियों की पहचान की है।

मुंबई गैंगरेपः रोंगटे खड़े करने वाली कहानी, पीड़िता की जुबानी

उन्होंने बताया कि महिला ने भांडूप थाने में शिकायत की। इस पर एफआईआर दर्ज कर मामला लोअर परेल के एन एम जोशी रोड थाने में स्थांतरित कर दिया गया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि उन लोगों ने पिछले छह महीने में कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया था, उनमें एक कूड़ा बीनने वाले महिला और एक वेश्या भी थी।
विज्ञापन


मुंबई गैंगरेपः पोर्न फिल्में देख आरोपी ढूंढ़ते थे शिकार

गौरतलब है कि शक्ति मिल में 23 अगस्त को पांच युवकों ने एक महिला फोटो पत्रकार से गैंगरेप किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस समय पांचों पुलिस हिरासत में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें