फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FB पर आपत्तिजनक कमेंट कर मुश्किल में फंसा छात्र

Sat, 09 May 2015 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर पुलिस ने एक इंजीनियरिंग के छात्र को गिरफ्तार किया है। मामले पर पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्र एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अमित सिंह केटे नाम के छात्र को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी केटे बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र बताया जा रहा है जिस पर गोधरा दंगों को लेकर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है।

पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ कई दो समुदायों के बीच वैमनुष्यता फैलाने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। अगली स्लाइड में पढ़िए छात्र ने क्या कमेंट किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छात्र का क्या है आपत्तिजनक कमेंट?

छात्र ने पुलिस को बताया कि उसने ने दो मई को गोधरा दंगों को लेकर यूट्यूब पर चल रही कुछ वीडियो को देख कर उसनके कमेंट किया था। छात्र ने अपने कमेंट में लिखा था कि वह गोधरा दंगों का बदला लेगा।

इस कमेंट पर पुलिस ने चार दिन की रिमांड के लिए छात्र को हिरासत में ले लिया था। पुलिस का कहना है कि साइबर क्राइम सेल को एक समुदाय की ओर से शिकायत मिली थी जिसके आधार पर छात्र के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इससे पहले मुंबई में शाहीन ढाडा नामकी लड़की और उसकी सहेली बाला साहेब ठाकरे के अंतिम संस्कार पर उमड़ी भीड़ को लेकर कमेंट करने के पर गिरफ्तार किया गया था। हांलाकि बाद में शाहीन ने अपना कमेंट डिलीट करके पुलिस से लिखित में माफी भी मांग ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें