वह लड़की अपने प्रेमी के साथ अपने ही घर में सेक्स कर रही थी कि अचानक उसकी छोटी बहन ने दोनों को उसी हालत में देख लिया।
फिर क्या, दोनों एक दूसरे से अलग हुए और लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी उस सात साल की बहन का कत्ल कर दिया।
पुलिस ने आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि वह भी अभी नाबालिग है।
घटना यूपी के अमरोहा जिले की है, जहां गजरौला में हुए इस सनसनीखेज वारदात का क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है।
दोनों को सेक्स करते देख लिया था सना ने
सात साल की सना का गला रेतकर हत्या करने का ये मामला 15 दिसंबर 2013 की है।
गजरौला के गांव मोहरका पट्टी में सात वर्षीय सना पुत्री शमशेर की लाश छत पर मिली थी। उसकी हत्या गला रेतकर की गई थी।
इस मामले में पिता ने गांव के अफजाल और अलाउद्दीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
तहरीर के मुताबिक ये दोनों सना की बड़ी बहन से दुष्कर्म कर रहे थे। सना ने देख लिया और इसकी शिकायत घरवालों से करने की बात कही।
दराती से गला रेता और शव छत पर फेंक दिया
जिसपर उसका कत्ल कर शव घर की छत पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बनाए गए अफजाल को कुछ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया था।
घटना की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। बताते हैं कि क्राइम ब्रांच ने तफ्तीश में अलाउद्दीन को निर्दोष पाते हुए केस से उसका नाम निकाल दिया था। जांच में सना की बड़ी बहन को दोषी पाया गया।
क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को थाना पुलिस ने सना की नाबालिग बड़ी बहन को मोहरका पट्टी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक 15 दिसंबर को शमेशर अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर गया था। तब उसकी बेटी ने गांव में ही रहने वाले अफजाल को घर पर बुला लिया।
पुलिस ने नाबालिग बड़ी बहन को किया गिरफ्तार
दोनों पहले से एक दूसरे से मिलते रहे थे। उस दिन घर में दोनों बहने ही थीं। बड़ी बहन ने छोटी बहन को बाजार भेज दिया और अफजाल को बुलाकर उसके साथ सेक्स करने लगी।
इसी बीच सना आ गई और दोनों को उसी हालत में देख लिया। साल साल की सना को यह समझते देर नहीं लगी कि माजरा क्या है। उसने इसकी शिकायत पिता से करने की धमकी दे दी।
इसके बाद तो दोनों को सांप सुंघ गया। फिर बड़ी बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दराती से उसका गला रेत दिया और शव छत पर फेंक दिया।
क्राइम ब्रांच ने इस घटना से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर और परिस्थितियों के आधार जांच कर सना की बड़ी बहन को हत्या में सहयोगी पाया है।