फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास के प्रेमजाल फंसी MBA युवती रो रही है खून के आंसू

Fri, 26 Jun 2015 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के एक कॉलेज से एमबीए कर चुकी अलीगढ़ के कासिमपुर की युवती गाजियाबाद के 12वीं पास एक युवक के प्रेमजाल में ऐसी फंसी की उसने दो साल पहले शादी तक कर ली। हालांकि शादी दोनों परिवारों की सहमति के बाद ही हुई।
विज्ञापन


मगर छह माह में ही प्यार का भूत ऐसा उतरा कि अब युवती को जीवनभर का पछतावा हो रहा है। युवक के तमाम युवतियों से संबंध हैं। साथ रखने के नाम पर दहेज में कार व फ्लैट मांग रहा है।

पुलिस से शिकायत हुई तो तमाम सिफारिशें लगाकर मामला रफा-दफा कराने की कोशिश में है। यह शिकायत लेकर युवती बुधवार को एसएसपी से मिलने पहुंची।

युवती की मानें तो पांच साल पहले एक ब्लैंक कॉल के जरिये वह युवक के संपर्क में आई। दो साल तक फोन पर फ्रेंडशिप ने बात प्यार व शादी तक पहुंचा दी। दोनों परिवार राजी हो गए। युवती के सरकारी नौकर पिता ने बेटी की अच्छा खर्च कर शादी भी की। लेकिन प्यार ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

'कई लड़कियों से चला रहा है चक्कर'

शादी के छह माह बाद ही युवती को पता चला कि युवक के अन्य युवतियों से भी संबंध हैं। विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई और फिर फ्लैट व कार की डिमांड शुरू हो गई। पिता ने किसी तरह चार लाख रुपये चेक के जरिये दिए भी। मगर इससे राजी नहीं हुए।

दो माह पहले बात इतनी बिगड़ी कि वह मायके आ गई और परिवार परामर्श केंद्र में मसला पहुंच गया। मगर काउंसलिंग की पिछली पांच तारीखों पर युवक काउंसलरों को बड़े औहदेदारों के फोन सिफारिश में करवाता है और बिना काउंसलिंग के ‌लिए चला जाता है।

आज भी तारीख थी, फिर जिले के एक बड़े औहदेदार का फोन काउंसलर को कराया। इसके बाद युवती को यह धमकी देकर चला गया कि साथ रहना है तो बात मान ले। वरना कुछ नहीं बिगाड़ सकती। अब युवती को एसएसपी से न्याय की उम्मीद है। हालांकि देर होने के कारण एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी और वह रोती हुई अपने घर चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें