फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर को शराब नहीं पिलाई तो कर दी हत्या

Thu, 29 Aug 2013 03:59 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर युवक की पीट-पीटकर हत्या करने की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी रामबाबू उर्फ घोचू पहलवान (36) को दबोचा है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि 15 अगस्त को एक घायल युवक मिला था, जिसे एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त कलंदर कॉलोनी, सीमापुरी निवासी इरफान नट (35) के रूप में हुई।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात में पार्सल में मजदूरी करने वाले रामबाबू का हाथ है। तभी से वह फरार भी था।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 14 अगस्त की रात दोनों एकसाथ शराब पी रहे थे। रामबाबू ने इरफान से बंदरों को शराब पिलाने की कोशिश की। इरफान ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में रामबाबू ने इरफान की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें