आगरा शहर के पॉश इलाके लॉयर्स कॉलोनी में रिटायर्ड एआरटीओ सीताराम शर्मा (64) ने गुरुवार सुबह पत्नी रमा शर्मा (58) के सिर में गोली मारकर हत्या के बाद खुद को गोली मार ली।
बताया गया कि व्यापार में घाटा होने पर वह तनाव के चलते कई दिन से सो नहीं पा रहे थे। पत्नी से भी मनमुटाव चल रहा था।
मध्य प्रदेश के धौलपुर के मनिया के मूल निवासी सीताराम शर्मा फीरोजाबाद से एआरटीओ पद से चार साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। करीब 20 साल से लायर्स कालोनी में परिवार सहित कोठी में रह रहे थे।
बड़ा बेटा आकाश बिजनेस संभालते हैं। छोटे बेटे डा. समीर दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करते हैं। बेटी डा. अनामिका की उदयपुर में शादी हो चुकी है।