फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को कुल्हाड़ी से काटने वाला आरोपी थाने से फरार

Wed, 10 Feb 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर के मड़िहान में पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या करने वाला पति बंटू मंगलवार की शाम थाने से फरार हो गया। इस घटना से ड्यूटी पर तैनात पुलिस कमियों में हड़कंप मच गया। थाने की फोर्स आरोपी की तलाश में निकल पड़ी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

 
मड़िहान थाना क्षेत्र के हसरा गांव निवासी बंटू कोल ने अवैध संबंध की आशंका में अपनी पत्नी की सोमवार की रात कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया था। पूरी रात पूछताछ के बावजूद पुलिस ने उसके खिलाफ न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही मंगलवार की शाम तक उसे जेल भेजा। उसे थाने में ही बिठाए रखा गया।

शाम साढ़े सात बजे के करीब थाने की फोर्स सड़क पर गई थी तभी बंटू थाने की दीवार फांद कर पीछे से फरार हो गया। पुलिस कर्मी लौटकर आए तो बंटू को गायब देख उनके होश उड़ गए। थानाध्यक्ष पंकज यादव को सूचना दी गई।
विज्ञापन


आनन फानन सारी फोर्स ने जंगल और आसपास का इलाका खंगाल डाला। पुलिस ने पटेहरा गांव में रहने वाली बंटू की बहन के यहां भी घेराबदी कर खोजबीन की। लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। पुलिस फिलहाल हत्यारोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की दलील दे रही है।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

बीते दिनों जब उसे बीवी के नाजायज रिश्ते की खबर लगी थी तब उसने बीवी को फटकार लगाकर छोड़ दिया था। लेकिन अब जब अपने घर में ही गैर मर्द की बाहों में बीवी को पाया को सिर पर खून सवार हो गया और उसने आव देखा न ताव, कुल्हाड़ी से वार कर दिया। वार बीवी के प्रेमी पर किया गया था लेकिन बीच में बीवी आ गई। प्रेमी फरार हो गया और बीवी के उसने टुकड़े-टुकड़े कर डाले।

पुलिस की मानें तो अतरा निवासी बंटू कोल मजदूरी करता था। परिवार में तीन बच्चे और 25 वर्षीय पत्नी थी। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी का संबंध गांव के ही एक युवक से हो गया था। इसकी जानकारी उसे कुछ महीने पहले ही लगी थी।

गैर मर्द से संबंध को आरोपी और उसकी बीवी के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था। लेकिन बीते सोमवार की शाम बंटू मजदूरी करके घर आया, तो पत्नी को प्रेमी के साथ कमरे में देख लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें