फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप की कोशिश में मारा गया बदमाश

Sat, 04 Jan 2014 01:03 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बरेली के चर्चित आयुष अपहरण कांड में वांछित बदमाश विनोद यादव बृहस्पतिवार की रात थाना क्षेत्र के निकरा गांव में एक किशोरी से दुराचार की कोशिश में मारा गया।
विज्ञापन


किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे घरवालों पर विनोद ने तमंचे से फायर झोंका। वे तो बच गए लेकिन विनोद का तमंचा गिर गया। किशोरी के परिवार वालों ने उसी तमंचे को कब्जे में लेकर गोली चला दी। गोली लगने से विनोद घायल हो गया।

किशोरी के परिवार वाले घायल विनोद को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें, मिनटों में लूट, हत्या, फंदे पर लटकाई गई महिला वकील!

किशोरी के परिवार वालों की तहरीर पर मृतक विनोद के खिलाफ दुराचार, जान से मारने के प्रयास और अवैध असलाह रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना कलान इलाके के गांव जल्लापुर निवासी 27 वर्षीय विनोद कुमार यादव पुत्र श्रीपाल यादव आपराधिक प्रवृत्ति का युवक था। पुलिस रिकार्ड में उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं।

कुछ महीने पहले बरेली के थाना सुभाष नगर इलाके में रहने वाले रेलवे कर्मचारी के बेटे आयुष का अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ताओं में विनोद का नाम प्रमुखता से उछला था। हत्थे नहीं चढ़े पर पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें