सहारनपुर के गंगोह में मामा के घर आए भांजे द्वारा साथियों के साथ नाबालिग ममेरी बहन का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है।
एक सप्ताह बाद किसी तरह बंधन मुक्त होकर पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। नौ अगस्त की रात पानीपत निवासी एक युवक अपने तीन साथियों सहित क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर आया हुआ था।
आरोप है कि रात में साथ लाई गई नशीली मिठाई उसने मामा और अन्य परिजनों को खिला दी। उनके बेहोश हो जाने के बाद आरोपी 16 वर्षीय नाबालिग ममेरी बहन को उठाकर अपने साथ हरियाणा ले गया।