फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों से शादी रचा बनाता था ब्लू फिल्म

Wed, 04 Jun 2014 01:04 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार और शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला बिहार में सामने आया है।
विज्ञापन


यहां की पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जिसने एक-दो नहीं बल्कि धोखाधड़ी कर 62 युवतियों से शादी रचाई।

इतना ही नहीं उस युवक ने कई महिलाओं की ब्लू फिल्म भी बनाई और बाजार में बेच भी दिया।

राजधानी पटना से सटे हाजीपुर में गिरफ्तार हुए इस युवक को लेकर जब पुलिस थाने पहुंची करीब दो दर्जन महिलाओं ने उसकी पहचान अपने पति के रूप में की।

मंदिर ले जाकर युवतियों से करता था शादी

पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजकुमार राय उर्फ मुहम्मद निजाम उर्फ मुहम्मद सिजाम बताया।

उसने बताया कि वह अब तक कुल 62 शादियां कर चुका है। उसकी मोबाइल से उसकी कई पत्नियों का पता चला।

राजकुमार लोगों को अपना कार्य क्षेत्र समस्तीपुर से सहरसा के बीच बताता था। वह बाकायदा टीटीई के ड्रेस में ट्रेन से सफर करता था।

सफर के दौरान ही वह लड़कियों या शादीशुदा महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। फिर उनसे शादी का झांसा देता था।
विज्ञापन

दर्जनों अश्लील सीडी पुलिस ने की बरामद

कई महिलाओं से तो वह मंदिर में शादी भी कर लेता था। फिर उन्हें अपने घर ले जाता था।

उसकी पत्नियां की उम्र 15 से 35 वर्ष तक हैं। पूछताछ में यह भी पता चला कि कुछ दिनों तक वह नई-नवेली पत्नी के साथ रहता था और इसी दौरान वह उनकी अश्लील फिल्म तैयार करता था।

ऐसी दर्जनों अश्लील सीडी पुलिस को उसके कब्जे से बरामद की है।

दरअसल, वैशाली जिले के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी गायब हुई थी। उसकी तलाश के दौरान ही राजकुमार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें