हिसार के एक गांव पाली में अवैध संबंधों के शक में 22 वर्षीय छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही नारनौंद थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार गांव पाली निवासी 22 वर्षीय राजीव 11वीं कक्षा में गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ता था। 11वीं कक्षा में ही बंटी की बहन भी पढ़ती थी। मंगलवार देर शाम राजीव बंटी के घर गया था।
उस समय बंटी की बहन घर में अकेली थी। बाद में मौके पर बंटी आ गया तो बंटी ने आगबबूला होकर चाकू से राजीव पर वार कर दिया। उसका गला भी घोंट दिया, जिसके कारण राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बंटी मौके से फरार हो गया।