फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, दुनिया के 8 सबसे सेक्सी क्रिमिनल की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट, मर्डर, रॉबरी समेत तमाम अपराध करने वाले कुछ अपराधी अचानक चर्चा में आ गए। इसके पीछे खास वजह भी रही है। जानिए दुनिया के ऐसे कुछ चुनिंदा अपराधियों और उनके कारनामों के बारे में:
विज्ञापन


जेरेमी मीक्स एक ऐसा सजायाफ्ता अपराधी है। वह फेसबुक की वजह से तब चर्चा में आया जब उसकी फोटो स्टॉकटॉन पुलिस विभाग के फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई। उसे 18 जून 2014 को रेप और स्ट्रीट टेररिज्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

उसकी तस्वीर को फेसबुक पर 75 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। जिस पर 20 हजार कमेंट आए और 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर भी किया। उसकी जमानत के लिए एक मिलियन डॉलर जुटाने लिए उसकी मां ने फेसबुक पर 'गो फंड मी' नाम से पेज भी बनाया था।
विज्ञापन


उसकी मां ने बताया कि उस पर गैंग चलाने संबंधी सभी आरोप सिर्फ उसके टैटू के आधार पर लगा दिए गए। सूत्रों के अनुसार, इसके पहले भी एक बड़ी चोरी के मामले में वह 9 साल की सजा काट चुका है।

ये हसीन मॉडलों के जरिए चलाती थी रैकेट

कभी कोलंबिया की ब्यूटी क्वीन और जानी मानी मॉडल रह चुकी एंजी सांक्लेमेट वालंसिया को दुनिया के सबसे बड़े ड्रग रैकेट से जुड़े होने का अपराधा माना जाता है। 30 साल की वालंसिया ड्रग तस्करी के लिए ग्लैमरस मॉडल ढूंढ़ती थी जो दक्षिण अमेरिका से यूरोप तक ड्रग्स की ले जाने में गैंग की मदद करती थीं।

वालंसिया ने अपने पुराने प्रेमी से मुकाबला करने का मन बनाया और खुद एक ड्रग रैकेट चलाने लगी। इसके लिए उसने खूबसूरत मॉडलों को अपने धंधे में शामिल किया और अर्जेंटीना से इंग्लैंड तक कोकीन ले जाने की एवज में उन्हें 5 हजार डॉलर थी।

उसके गैंग का भंडाफोड दिसम्बर 2009 में हुआ था, जब 21 साल की एक महिला को 55  किलो कोकीन के साथ अर्जेंटीना के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद वालंसिया ने खुद को कई महीने तक छिपाए रखा और पुलिस से बचने के लिए उसने कई बार अपना लुक भी बदला। हालांकि 2010 में सुरक्षाकर्मियों ने उसे एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। उसे छह साल 8 महीने जेल की सजा हुई। हालांकि बाद में 2013 में आधी सजा काटने के बाद उसे रिहा कर दिया गया।

न्यूज चैनल से नफरत करने वाला ये अपराधी

सिआन कोरोए को एक हॉट अपराधी के नाम से जाना जाता है। 29 साल के इस आरोपी पर फॉक्स न्यूज की ड्रेस पहने एक युवक को हॉलोवीन नाइट के दौरान पीटने का आरोप है। जिसके बाद इसे गिरफ्तार किया गया।

सिआन ने पार्टी के दौरान युवक को जैसे ही देखा वह बौखला गया और 'आई हेट फॉक्स न्यूज' चिल्लाते हुए उसने रिपोर्टर का माइक्रोफोन छीनते उसे जमकर पीटा। हालांकि लोगों के लिए यह संशय हमेशा बना रहा कि कोरेए ने टेनिस रैकेट ले रखी थी।

कुछ दिनों की लुका छिपी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एक रात में 40 घरों में सेंध लगाने वाली चोरनी

स्टेफनी बोडोइन एक खूबसूरत सेंधमार के तौर पर जानी जाती है। आरोप है कि उसने एक रात में विक्टरोरिया विले कनाडा के लगभग 40 घरों में सेंध लगाई थी।

हालांकि यह अंतरराष्‍ट्रीय मामला नहीं है लेकिन सेल्फी के जमाने में उसकी एक-एक फोटो को हजारों लोगों ने पसंद किया।

अगस्त 2014 में मॉट्रियल जर्नल ने बिकनी में उसकी एक फोटो पूरे घटनाक्रम के साथ छापी। जिसके बाद बोडोइन ने उस पर 100 अलग-अलग केस किए।

जर्नल में फोटो छपने के बाद सोशल मीडिया पर वह सबसे सेक्सी क्रिमिनल के तौर पर चर्चित हो गई।

गलती से गिरफ्तार हुई ये हसीना?

बेहद खूबसूरत लुक और अदाओं के लिए चर्चित मॉडल एंजेला कोएटेस आजकल अमेरिका की नई हॉट मगशॉट के तौर पर चर्चा में है।

जेट मैगजीन से ब्यूटी ऑफ द वीक अवार्ड पाने वाली 22 साल की इस मॉडल को जॉर्जिया में गलत व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की ओर से जारी की गई उसकी तस्वीर (मगशॉट) अचानक वायरल हो गई और ट्विटर पर उसके हजारों फॉलोवर्स ने उसे जमानत पर रिहा करने की मांग की। हालांकि बाद में उसी दिन उसे छोड़ दिया गया। जिसके बाद एंजेला ने कहा कि उसे गलतफहमी की वजह से गिरफ्तार किया गया था।

इस घटनाक्रम के बाद वह काफी दिनों तक चर्चा में रही और उसके चाहने वालों ने उसके शानदार लुक की जमकर तारीफें भी कीं।

सोशल मीडिया पर सबसे हॉट क्रिमिनल!

2010 में इंटरनेट पर यह हसीना 'जेल स्टनर' के रूप में चर्चित हुई, जब उसने एक वेबसाइट पर गलत ढंग से उसकी तस्वीर इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए केस कर दिया।

28 वर्षीय मीगन सिमंस ने इंस्‍टैंटचेकमेट डॉट कॉम पर बिना अनुमत‌ि के एक विज्ञापन में उसकी तस्वीर छापने का आरोप लगाया था।

2010में सिमंस सोशल मीडिया और इंटरनेट पर 'हॉट अपराधी' के तौर पर चर्चित हो गई। चार बच्चों की मां सिमंस ने कहा कि वेबसाइट ने उसकी तस्वीर को गलत ढंग से इस्तेमाल किया और उसमें अपने हिसाब से बदलाव भी कर लिए। उस विज्ञापन की टैग लाइन थी- "कभी-कभी प्यारे लोग मासूम नहीं होते।"

इसने पुलिस को दी तस्वीर हटाने की धमकी!

मोनिका हारग्रोव को वैसे तो सेक्सी नहीं कहा जा सकता लेकिन वह मिस वैनिटी का खिताब पाने की हकदार है। महिला को पुलिस ने तब गिरफ्तार किया था जब उसने सुरक्षा के फेसबुक पेज से अपनी तस्वीर हटाने की मांग की थी।

उसने तर्क दिया था कि उसकी तस्वीर इतनी अच्छी नहीं है इसलिए इसे हटा दया जाए। 34 साल की इस महिला ने तस्वीर ऑनलाइन होने के करीब 48 घंटे के अंदर पुलिस को फोन करके इसे हटाने की मांग की थी।

रॉबरी, किडनैपिंग और सेंधमारी जैसे कई आरोपों में फंसी मोनिका अपनी तस्वीर ऑनलाइन होने के बाद काफी परेशान हो गई तभी उसने पुलिस को फोन किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

ड्रग तस्कर को लूटने वाली हसीना

22 वर्षीय स्टेफनी वूड्स को 'कुकी मॉन्सटर' के तौर पर जाना जाता है। 2009 में उसे हथियार चोरी और किडनैपिंग के आरोप में 15 दिनों की जेल और 50 घंटे कम्युनिटी सर्विस करने की सजा दी गई थी।

वूड्स ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक ड्रग डीलर को गन प्वाइंट पर लूटा था और कई नशीली दवाइयां भी चुराई थीं। इस घटना के आरोप में उसे घर में कैद रहने और अपराध स्वीकार करने पर माफी मांगने की सजा दी गई थी।

इसके पहले भी उसे एक रेस्टोरेंट पर जबरदस्ती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके भी पहले उसने लगातार ऐसे कारनामें किए जिनके चलते उसे कुकी मॉन्सटर नाम मिला।

2008 में उसने एक दोस्त के साथ मिलकर कुकीज बेचने वाली एक लड़की से 168 डॉलर छीन लिए थे। इसके बाद उसने एक वीडियो में अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि गर्ल स्काउट से पैसे छीनकर उसने कुछ भी गलत नहीं किया, हां उसे इस बात का दुख जरूर है कि वह पकड़ी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें