फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पति के पेट में मारा चाकू, दोनों किडनी हुईं खराब

Tue, 10 Nov 2015 07:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच नोक-झोक और झगड़े होना तो आम बात है लेकिन इस झगड़े में पति- पत्नी एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हो जाएं ऐसा शायद ही कभी हुआ हो। मुंबई में मामूली कहासुनी को लेकर एक पत्नी ने अपने पर चाकुओं से वार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के अनुसार, नालसोपारा इलाके में रहने वाले 30 वर्षीय शख्स को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जब आरोपी पत्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह खुद को बचाने की कोशिश में पति को चाकू मारा है।

पुलिस ने बताया है कि वह शख्स की हातल ठीक होने का इंतजार कर किया जा रहा है उसकी हालत में जैसे ही सुधार होगा वैसे ही मामले की अधिक जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन

'कराहते पति को पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल'

पुलिस ने यह भी बताया कि पत्‍नी की मार से घायल पति जितेंद्र विश्वकर्मा जोर-जोर से कराह रहा था जिसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी कि जितेंद्र के शरीर से काफी ज्यादा खून बह रहा था और वह दर्द से कराह रहा था। इस दौरान पत्‍नी भी घर पर मौजूद थी।

हालांकि आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दर्ज की गई क्योंकि जिस शख्स को चाकू लगा है वह अभी तक बयान नहीं दे पाया है।

वहीं डॉक्टरों ने बताया क‌ि चाकू पीड़ित के किडिनियों को पंक्चर कर दिया है जिससे वे काम करना बंद कर चुकी हैं। डॉक्टरों ने किडनी निकाल दी हैं और शख्स को आईसीयू में रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें