फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के भीतर कोच ने 40 मिनट तक की गंदी हरकत

Wed, 22 Apr 2015 11:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अरब सागर में तैराकी कर रही एक 23 साल की लड़की उस वक्त हैरान रह गई जब उसे अंडरवाटर तैराकी सिखाने वाला टीचर ही उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसका टीचर पानी की सतह पर उसके साथ करीब 40 मिनट तक छेड़छाड़ करता रहा मगर वो इसका विरोध करने की हिम्मत भी न जुटा सकी।
विज्ञापन


23 वर्षीय इस महिला की शिकायत पर उसके 46 वर्षीय टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लेकिन इस घटना ने समाज और प्रशासन के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अब इससे भी नीचे कोई जगह बची है जहां पुरुष ये सब करना छोड़ नहीं सकते?

'यूथ की आवाज' फोरम के जरिए साझा की गई अपनी आपबीती में पीड़िता ने बताया कि उनका डाइविंग प्रशिक्षक मिस्टर धीरज सिंह (बदला हुआ नाम) पानी के नीचे करीब 40 मिनट तक उसे छेड़ता रहा मगर वो इस दौरान काफी लाचार थी क्योंकि उसका आक्सीजन टैंक धीरज के हाथ में ही था।
विज्ञापन


इस तरह की घटना अन्य लड़कियों के साथ न हो और आरोपी को सबक मिल सके इसलिए पीड़िता ने इसकी शिकायत पीएडीआई में भी दर्ज करा दी है। यह विश्व का सबसे बड़ा डाइविंग ट्रेनिंग और मेंबरशिप संगठन है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया पानी के नीचे क्या हुआ

पीड़िता ने बताया, "मेरे प्रशिक्षक के पास मेरे सांस लेने के इक्युपमेंट थे और मेरा आक्सीजन टैंक भी उनके ही हाथ में था। लेकिन हम जैसे ही कोरल के पास पहुंचे अरब सागर की तलहटी पर मछलियां और रंग-बिरंगे पौधे मौजूद थे और मेरे डाइविंग इक्युपमेंट और मेरे प्रशिक्षक के हाथों में ज्यादा दूरी नहीं बची थी। पहले एक हाथ और फिर दोनों हाथ। मैं हैरान थी। मैने उनके हाथ को अपने शरीर से दूर करने की कोशिश की, लेकिन मैं उस वक्त हैरान हो गई जब उनके दोनों हाथ मेरे पूरे शरीर को छूने लगे। मैने उनके चंगुल से छूटने की कोशिश की लेकिन उनके हाथों की पकड़ काफी मजबूत थी। इसके बाद उन्होंने मुझे इशारे से पूछा कि सब कुछ ठीक तो है। मैने भी ओके का इशारा किया। मेरे सांस लेने के इक्युपमेंट पानी के नीचे 12 मीटर की गहराई पर उनके हाथ में थे और मैं कुछ भी नहीं कर सकती थी।"

उन्होंने बताया कि वो जैसे ही अपनी नाव पर पहुंची उनका दोस्त उनका इंतजार कर रहा था। उसने अपने दोस्त के सामने ट्रेनर का विरोध किया, अपना बयान दर्ज कराया और फिर एफआईआर दर्ज करा दी।

जानकारी के मुताबिक 46 वर्षीय इस ट्रेनर पर पहले से ही तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें