फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्यावृत्ति में 10 विदेशी लड़कियों समेत 18 गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2015 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान की राजधानी जयपुर में वेश्यावृत्ति करने के आरोप में 10 विदेशी लड़कियों समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शहर के दो अलग-अलग स्थानों में छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गई विदेशी युवतियां और आठ लोग मिलकर वेश्यावृत्ति का धंधा कर रहे थे। इन सभी आरोपियों के खिलाफ शहर के सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

वेश्यावृति के लिए मजबूर 30 लाख महिलाएं, जानिए 8 बातें

पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि उनके पड़ोस में कुछ वेश्यावृत्ति का धंधा चला रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छापा मारा तो थाईलैंड की 10 लड़कियों को आठ स्थानीय पुरुषों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3000 से 6000 रुपए के बीच था रेट

लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बनी पार्क स्थित क्रिस्टल मॉल पर छापा मारा तो यहां के स्पा से 4 थाई लड़कियां मिलीं। जबकि 6 अन्य लड़कियों को तीन ग्राहकों व मॉल के मनेजर के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि ये लड़कियां एक बार के मसाज करने और ग्राहक के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए तीन हजार रुपए से छह हजार रुपए लेती थीं। ग्राहकों के रेप उनके स्तर के हिसाब से तय होते थे।

पुलिस ने अब आरोपी थाईलैंड लड़कियों के पासपोर्ट और वीजा को जब्त कर मामले की पड़ताल कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें