मुंबई की वकोला पुलिस ने अपने ही सहपाठी के साथ स्कूल के ही टॉयलेट में सेक्स करने वाले दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की उम्र 16 और 15 साल बताई जाती है जबकि पीड़ित छात्र की उम्र 15 साल है। सभी छात्र वकोला के एक स्कूल में पढ़ते हैं।
पीड़ित छात्र द्वारा अपनी आपबीती परिजनों से साझा करने के बाद इस मामले की शिकायत पिछले महीने वकोला पुलिस थाने में दर्ज कराई गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके बेटे को पिछले साल जून से सिंतबर तक सेक्स करने को मजबूर किया।
हालांकि अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि पीड़ित छात्र इतने दिनों तक खामोश क्यों रहा और उसने इस साल मार्च में ही अपनी शिकायत क्यों दर्ज कराई।