इलाहाबाद में यमुनापार के शंकरगढ़ इलाके में दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी समारोह में गई छात्रा को उसका एक रिश्तेदार जबरन अपने घर उठा ले गया और तीन दिन तक जबरन दुराचार करता रहा।
किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर छात्रा अपने घर पहुंची। छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी तो खलबली मच गई। एसपी यमुनापार के आदेश पर शंकरगढ़ पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
शंकरगढ़ क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति मजदूरी करता है। उसकी 17 वर्षीय बेटी गांव के एक स्कूल में दसवीं की छात्रा है। छात्रा के ही स्कूल में बेमरी गांव का सुधाकर भी पढ़ता था। जो उसका दूर का रिश्तेदार भी है। स्कूल आने-जाने के दौरान के उनके बीच बातचीत होती थी।