फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनिंग कांबिनेशन को अगले मैच में भी उतारेंगे धोनी?

Mon, 24 Sep 2012 03:39 PM IST
पंकज श्रीवास्तव/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत से एक बात तो साफ हो गई है कि टी20 मैच नियमित गेंदबाज ही जिता सकते हैं। सीरीज शुरू होने से पहले ही इस बात पर बहुत चर्चा हुई कि धोनी टीम का क्या कांबिनेशन रखें।
विज्ञापन


धोनी लगातार 7 बल्लेबाजों के पक्ष में दिखे लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में धोनी प्रयोग की स्थिति में थे। क्योंकि भारतीय टीम सुपर-8 में पहले ही पहुंच चुकी थी। लिहाजा 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाजों के फॉर्मूले को टेस्ट करने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलता।

टीम इंडिया के लिए यह फॉर्मूला तो हिट हो गया लेकिन साथ ही यह सवाल भी उठा गया कि क्या यही अंतिम इलेवन आगे के मैचों में उतरेगी? गौरतलब है कि इस मैच में जहीर, अश्विन और सहवाग को आराम दिया गया था। अश्विन लगातार अच्छा कर रहे हैं। तो क्या आने वाले मैचों में हरभजन और अश्विन को एक साथ टीम में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें