फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटसन के वार से दक्षिण अफ्रीका ढेर

Sun, 30 Sep 2012 11:45 PM IST
पल्लीकेले/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने शेन वाटसन के आलराउंड प्रदर्शन के दम पर ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल की राह आसान बना ली है। ग्रुप-2 में शामिल ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार दूसरी जीत है जबकि दक्षिण अफ्रीका को लगातार दूसरी हार का स्वाद चखना पड़ा है। इस हार से दक्षिण अफ्रीका के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो एक बार फिर अपने आलराउंड खेल से ‘मैन ऑफ द मैच’ बने शेन वाटसन रहे। वाटसन ने शानदार पचासा जड़ने के अलावा दो विकेट भी चटकाए।
विज्ञापन


147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए वाटसन ने 47 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों के साथ आतिशी 70 रन की पारी खेली। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने 14 गेंद शेष रहते आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और ओपनर डेविड वार्नर सिर्फ पांच रन बनाकर बोल्ड हो गए।

लेकिन दूसरे विकेट के लिए वाटसन ने माइकल हसी के साथ 99 रन की साझेदारी निभाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। तीसरे विकेट के लिए हसी ने कैमरून व्हाइट के साथ 3.5 ओवर में नाबाद 38 रन जोड़े। 13 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के के साथ 21 रन बनाने वाले व्हाइट ने बोथा की गेंद पर छक्का जड़कर ऑस्ट्रेलियाई को जीत दिलाई। हसी ने 37 गेंदों में दो छक्के और दो चौकों के साथ 45 रन बनाए।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका के फुल स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें

दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 146 रन
इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका पांच विकेट पर सिर्फ 146 रन ही बना सकी। जेपी डुमिनी ने सर्वाधिक 25 गेंदों में चार चौकों के साथ 30 रन बनाए। एक समय दक्षिण अफ्रीका ने 86 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन छठवें विकेट के लिए फरहान बेहरदियेन और रॉबिन पीटरसन 5.5 ओवर में नाबाद 60 रन की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। फरहान ने 27 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के के साथ 31 जबकि पीटरसन ने 29 गेंद में छह चौके के साथ 32 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर जेवियर डोहर्टी ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें