फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटसन और मेंडिस की रही धूम

Tue, 09 Oct 2012 01:40 AM IST
कोलंबो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
21 दिनों तक गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त संघर्ष के बाद ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप रविवार को वेस्ट इंडीज की खिताबी जीत के साथ समाप्त हो गया। इस दौरान कुछ नए सितारे चमक बिखेरकर क्रिकेट जगत में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे तो कुछ दिग्गज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। लेकिन कुछ ऐसे भी धुरंधर रहे जो अपनी ख्याति के अनुरूप शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत ले गए।
विज्ञापन


विश्व चैंपियन वेस्ट इंडीज बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में जबरदस्त प्रदर्शन के साथ छाए रहे। पहली बार चैंपियन बनने का सपना पूरा न कर सकने वाली आस्ट्रेलिया और मेजबान श्रीलंका के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा। आस्ट्रेलियाई आलराउंडर शेन वाटसन बल्लेबाजों में जबकि श्रीलंकाई स्पिनर मेंडिस गेंदबाजों की सूची में अव्वल रहे।

सैमुअल्स का लकी चार्म
फाइनल में ‘मैन ऑफ द मैच’ मार्लोन सैमुअल्स ने अपने गले में पहने पीले रंग के रुमाल का राज खोलते हुए कहा कि यह उनका लकी चार्म था जिसकी बदौलत यह करिश्मा हुआ। सैमुअल्स ने कहा, ‘यह कपड़ा मेरे लिए भाग्य का प्रतीक है। मैं इसे दौरे के दौरान ले जाता हूं। मैंने इस बार फैसला किया कि मैं इसे फाइनल मुकाबले में पहनूंगा। मैंने इसे बल्लेबाजी करते समय अपनी टी-शर्ट के अंदर रखा। मुझे यकीन था कि यह मेरे लिए लकी साबित होगा। मैं अब इसे थोड़ा आराम दूंगा और बांग्लादेश में टेस्ट सीरीज के लिए इसे ले जाऊंगा।’
विज्ञापन


टॉप-5 बल्लेबाज
249 : शेन वाटसन (आस्ट्रेलिया)
243 : महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
230 : मार्लोन सैमुअल्स (वेस्ट इंडीज)
222 : क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज)
212 : ब्रैंडन मैककुलम (न्यूजीलैंड)

टॉप-5 गेंदबाज
15 : अजंता मेंडिस (श्रीलंका)
11 : शेन वाटसन (आस्ट्रेलिया)
10 : मिचेल स्टार्क (आस्ट्रेलिया)
09 : एल बालाजी (भारत)
09 : सुनील नारायन (वेस्ट इंडीज)

टॉप-3 : सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
16 : क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज)
15 : मार्लोन सैमुअल्स (वेस्ट इंडीज)
15 : शेन वाटसन (आस्ट्रेलिया)

सर्वाधिक स्कोर
205/4 : वेस्ट इंडीज बनाम आस्ट्रेलिया

शतकवीर मैककुलम
123 : रन के साथ टूर्नामेंट का एकमात्र शतक न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुकलम ने ठोका।

इन्होंने किया निराश
-भारतीय टीम लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाने में विफल रही।
-पिछले बार की चैंपियन इंग्लैंड अपना खिताब नहीं बरकरार रख सकी।
-दक्षिण अफ्रीकी और न्यूजीलैंड सुपर-8 के अपने सभी तीनों मैच हार बैठी।

न्यूजीलैंड के लिए विलेन बना ‘सुपर ओवर’
सुपर-8 में दो बार न्यूजीलैंड टीम को दो बार ‘सुपर ओवर’ का सामना करना पड़ा और दोनों ही बार उसे शिकस्त झेलनी पड़ी। पहले मैच में न्यूजीलैंड मेजबान श्रीलंका से सुपर ओवर में भिड़ीं जबकि दूसरी बार उसका मुकाबला वेस्ट इंडीज से हुआ। लेकिन हर बार उसकी किस्मत उसे दगा दे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें