कर्नाटक के तेज गेंदबाज आर विनय कुमार को पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ 14 से 17 अक्टूबर तक विशाखापटनम में होने वाले दलीप ट्राफी क्रिकेट चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दक्षिण क्षेत्र का कप्तान बनाया गया है। तमिलनाडु क्रिकेट संघ के सचिव काशी विश्वनाथन ने दलीप ट्राफी के लिए दक्षिण क्षेत्र की टीम की घोषणा की।
टीम-आर विनय कुमार, कप्तान, अभिनव मुकुंद, रोबिन उथप्पा, अक्षत रेड्डी, मनीष पांडे, आर प्रसन्ना, अमित वर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी, के श्री वासुदेव दास, सी एम गौतम, अभिमन्यु मिथुन., के पी अपन्ना, आर औशिक श्रीनिवास, जे कौशिक, सोनी चेरूवतूर और ए जी प्रदीप।