फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं फिर से भारी न पड़ जाए थकान

Tue, 09 Oct 2012 11:48 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने गत वर्ष आईपीएल-4 के बाद इंग्लैंड दौरे में टेस्ट रैंकिंग में अपना नंबर वन का ताज गंवाया था और कुछ वैसे ही परिस्थितियां इस बार भी बनती दिखाई दे रही है। टीम इंडिया के दिग्गज सितारे इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका में मंगलवार से शुरू हुए ट्वंटी-20 चैंपियंस लीग में खेलने उतरेंगे। इस टूर्नामेंट में खेलने के बाद एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों पर थकान हावी हो जाएगी।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने 2011 में इंग्लैंड दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज गंवाई थी। इसके बाद यह माना गया था कि ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी आईपीएल-4 में डेढ़ महीने तक खेलकर बुरी तरह थके हुए थे जबकि इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ी आईपीएल से दूर रहकर पूरी तरह ताजा दम थे।

चैंपियंस लीग के 13 अक्तूबर से शुरू हो रहे मुख्य टूर्नामेंट में आईपीएल की चार टीमें विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स, उपविजेता चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस उतरने जा रही हैं। इन चारों टीमों टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं।
विज्ञापन


चैंपियंस लीग 28 अक्तूबर को समाप्त हो रही है। इसके तुरंत बाद नवंबर में भारत को इंग्लैंड से घरेलू सीरीज खेलनी है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों पर एक बार फिर थकान होना लाजिमी है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 15 नवंबर से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें