शानदार फॉर्म में चल रहे फा डू प्लेसिस के बेहतरीन अर्द्धशतक से दक्षिण अफ्रीका ने यहां ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर त्रिकोणीय सीरीज जीत ली है।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ऑस्ट्रेलियाई टीम को नौ विकेट पर 217 रन के मामूली स्कोर पर रोक दिया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर एरोन फिंच ने 87 गेंदों में पांच चौकों के साथ 54 रन की सर्वाधिक पारी खेली।
‘मैन ऑफ द मैच’ बने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने चार विकेट चटकाए।
जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 40.5 ओवर में चार विकेट पर 221 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस सीरीज में तीन शतक जड़ने वाले फा डू प्लेसिस का बल्ला एक बार फिर गरजा और उन्होंने 99 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के के साथ 96 रन की पारी खेली।
हालांकि वह दुर्भाग्यशाली रहे और सीरीज में चौथा शतक जड़ने से सिर्फ चार रन से दूर रह गए। प्लेसिस ‘मैन ऑफ द सीरीज’ रहे।
दक्षिण अफ्रीका के ओपनर हाशिम अमला ने भी 75 गेंदों में दो चौकों के साथ 51 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान एबी डीविलियर्स 41 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों के साथ 57 रन बनाकर नाबाद रहे।