फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केविन पीटरसन को नहीं उकसाया: स्मिथ

Thu, 11 Oct 2012 12:10 AM IST
केपटाउन/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान ग्रीम स्मिथ ने इन आरोपों का खंडन किया है कि उन्होंने या उनकी टीम ने जानबूझकर इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन को अपने कप्तान और अन्य खिलाड़ियों के बारे में भड़काऊ संदेश भेजने के बारे में उकसाया था। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी डेविड कोलियर ने कहा था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने जानबूझकर पीटरसन के खिलाफ जाल बुना था।
विज्ञापन


स्मिथ ने कहा, ‘हमें अपनी खेल भावना पर गर्व है। लेकिन यह कहना कि हमने जानबूझकर ऐसा किया, पूरी तरह निराधार और गैरजरूरी आरोप है।’ एसएसीए के मुख्य कार्यकारी टोनी आयरिश ने कहा कि कोलियर को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘कोलियर ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने कोई टेस्ट मैसेज नहीं देखा है और पीटरसन ने भी कभी नहीं कहा है कि उन्हें किसी ने भड़काया। हम कोलियर की माफी का इंतजार कर रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें