हारिस सोहेल के शानदार पचासे से सियालकोट स्टालियंस ने चैंपियंस लीग क्वालीफायर पूल-1 के मुकाबले में हैंपशायर को छह विकेट से हरा दिया। हालांकि यह दोनों टीमें टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी हैं क्योंकि इस ग्रुप से ऑकलैंड पहले ही अपने दोनों मैच जीतकर मुख्य दौर में जगह बना चुका है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए हैंपशायर ने आठ विकेट पर 143 रन बनाए। जवाब में, सियालकोट ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 144 रन बनाकर जीत हासिल की। सोहेल ने 57 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के के साथ नाबाद 63 रन की पारी खेली। वहीं, चैंपियंस लीग से बाहर हो चुकी कैरिबियाई टीम त्रिनिदाद एंड टोबैगो और उवा नेक्स्ट का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।