फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी अपडेट: पुजारा और तरुवर ने ठोके तिहरे शतक

Fri, 11 Jan 2013 12:13 AM IST
जमशेदपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
तरुवर कोहली के नाबाद तिहरे शतक की मदद से पंजाब ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के पांचवें दिन झारखंड के खिलाफ अपनी पहली पारी तीन विकेट पर 699 रन के विशाल स्कोर पर घोषित कर दी। झारखंड के पहली पारी के 401 रन के स्कोर को मैच के चौथे ही दिन पार कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी पंजाब के लिए तरुवर ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और 34 चौके तथा दो छक्के की मदद से नाबाद 300 रन बनाए। ड्रॉ समाप्त हुए मैच में चौथे विकेट के लिए तरुवर और उदय कॉल (नाबाद 113) ने 264 रन की साझेदारी निभाई। झारखंड ने दूसरी पारी में बगैर नुकसान के 33 रन बनाए। सेमीफाइनल में पंजाब का मुकाबला अब 16 जनवरी से सौराष्ट्र से राजकोट में होगा।
विज्ञापन


पुजारा का पांचवां ट्रिपल
जबरदस्त फार्म में चल रहे टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के कर्नाटक के खिलाफ एक और धमाकेदार पारी की मदद से सौराष्ट्र ने सेमीफाइनल में शान से प्रवेश किया। सौराष्ट्र के पहली पारी के 469 रन के जवाब में कर्नाटक की पहली पारी 396 रन पर सिमट गई थी। 73 रन की बढ़त लेने के बाद सौराष्ट्र ने मैच के आखिरी दिन नौ विकेट 718 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पुजारा ने 427 गेंदों पर 49 चौके और एक छक्के की मदद से 352 रन बनाए जबकि एसपी जैक्सन ने 117 रन की पारी खेली। पुजारा के कैरियर का यह पांचवां तिहरा शतक है। कर्नाटक की ओर से के गौतम ने चार विकेट लिए।

दूसरी पारी में नहीं चले सचिन
बड़ौदा के खिलाफ ड्रा समाप्त हुए मैच में पहली पारी के आधार पर मुंबई की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में तो सफल रही लेकिन सचिन तेंदुलकर मात्र नौ रन बनाकर आउट हो गए। सचिन सहित तीन बल्लेबाजों के शतक की मदद से मुंबई ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 645 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जवाब में बड़ौदा की पारी 271 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में कौस्तुभ पवार के 115 और हिकेन शाह के 79 रन की मदद से मुंबई ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 295 रन बनाकर घोषित कर। जवाब में मैच के पांचवें दिन स्टंप्स तक बड़ौदा तीन विकेट पर 137 रन ही बना सका। सेमीफाइनल में मुंबई का मुकाबला अब 16 जनवरी से सर्विसेज से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें