फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यास में पुजारा ने ठोका शानदार पचासा

Mon, 05 Nov 2012 01:18 AM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा से ठीक एक दिन पहले रविवार को चेतेश्वर पुजारा ने 87 रन की शानदार पारी खेल राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के सामने अपना दावा ठोक दिया है।
विज्ञापन


पुजारा और हिकेन शाह के पचासे की बदौलत मुंबई ‘ए’ ने तीन दिवसीय अभ्यास मैच में इंग्लैंड इलेवन को करारा जवाब देते हुए चार विकेट पर 232 रन बना लिए। दूसरे दिन स्टंप्स तक हिकेन 84 रन बनाकर और सूफियान शेख बिना खाता खोले क्रीज पर डटे हैं। मुंबई अब भी मेहमानों से 113 रन से पीछे है और उसके छह विकेट बाकी हैं।

इससे पहले इंग्लैंड इलेवन ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 345 रन पर घोषित कर दी थी। जवाब में मुंबई ‘ए’ की शुरुआत खराब रही। महज 47 रन के स्कोर पर उसने अपने दो विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में पुजारा ने शाह के साथ तीसरे विकेट के लिए 163 रन  की साझेदारी कर मेजबानों को संकट से उबारा। पुजारा 262 मिनट तक क्रीज पर रहे और इस दौरान उन्होंने 184 गेंदों का सामना किया और 11 चौके जड़े। शाह ने 190 गेंदों में एक छक्का और नौ चौके उड़ाए।
विज्ञापन


संक्षिप्त स्कोर : इंग्लैंड इलेवन 9 विकेट पर 345 रन घोषित (मोर्गन 76, बेरेस्टो 118, समित 60, वेंगांकर 72/3, शार्दुल ठाकुर 53/3, जावेद 75/2)। मुंबई ‘ए’ 4 विकेट पर 232 रन (शिखर धवन 27, पुजारा 87, हिकेन 84*, एंडरसन 36/1, पनेसर 47/1)। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें