फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम जरूरी या क्लब क्रिकेट

Fri, 12 Oct 2012 01:03 AM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों के मतभेद चर्चाओं का विषय बने रहे। वीरेंद्र सहवाग और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच जगजाहिर तनातनी और भी बढ़ी। कोच डंकन फ्लेचर की कोचिंग और धोनी की कप्तानी पर सवालिया निशान रुकने का नाम नहीं ले रहे।
विज्ञापन


ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 में बाहर होने के बाद शानदार प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली को टी-20 टीम का कप्तान बनाए जाने की मांग भी उठ रही है। लेकिन यह तय है कि तीनों फॉरमेट की कप्तानी और बहुत ज्यादा क्रिकेट से धोनी का प्रदर्शन भी प्रभावी रहा है। पिछले साल वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद से भारतीय क्रिकेट ने नए मुकाम छूने के बजाय उतार-चढ़ाव ज्यादा देखे हैं।

चैंपियन लीग टी-20 के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड की मजबूत चुनौती का सामना करना है और क्रिकेट दिग्गजों को डर है कि कहीं इस बार भी भारतीय टीम का हाल पिछले साल इंग्लैंड दौरे की तरह न हो जाए जहां टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम क्लब क्रिकेट के बीच वरीयता का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें