फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयी पथ पर लौटने उतरेगी मुंबई

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User एजेंसी/अबुधाबी
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल सात के ओपनिंग मैच में ही पराजय झेल चुकी गत चैंपियन मुंबई इंडियंस शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की चुनौती को पार कर विजयी पथ पर लौटने उतरेगी। विराट कोहली की कप्तानी में बंगलोर ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए अपने पिछले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को आठ विकेट से रौंद दिया था।

विज्ञापन


टीम को मिली इस जीत ने उसके मनोबल को काफी बढ़ाया है लेकिन दूसरी ओर टीम इंडिया के दूसरे युवा बल्लेबाज रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई को कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों 41 रन के भारी अंतर से पराजय झेलनी पड़ी थी।

एशिया कप और फिर वर्ल्ड कप टी-20 में जबरदस्त प्रदर्शन कर चुके तथा भारतीय टीम का एक भरोसेमंद चेहरा बन चुके विराट एक शानदार बल्लेबाज के साथ साथ बेहतरीन कप्तान भी साबित हुए हैं। इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी पिछले मैच में 29 गेंद में नाबाद 52 रन बनाकर अपनी ताल ठोक दी है। इसके अलावा टीम के पास पार्थिव पटेल, डीविलियर्स जैसे कई बेहतरीन बल्लेबाज हैं जो मुंबई के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर मुंबई पर नजर डालें तो बल्लेबाजों में रोहित शर्मा, माइकल हसी, कीरोन पोलार्ड, कोरी एंडरसन जैसा मजबूत बल्लेबाजी क्रम उसकी सबसे बड़ी ताकत है लेकिन पिछले मैच में ये सभी स्पिनरों के सामने रन बनाने के लिए जूझते दिखे। हालांकि मुंबई के पास भी हरभजन सिंह और प्रज्ञान ओझा जैसे अनुभवी स्पिनर हैं जो बंगलोर के लिए मुसीबत बन सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें