फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉर्ड्स में जीत से टीम इंडिया सिर्फ छह कदम दूर

Mon, 21 Jul 2014 10:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में पिछले 28 सालों से जीत के लिए तरस रही भारतीय टीम अपने इस ख्बाब को साकार करने से सिर्फ छह विकेट दूर है।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ यहां चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन स्टंप तक भारतीय टीम ने 319 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मेजबान टीम के दूसरी पारी में चार विकेट 105 रन पर गिरा दिए हैं। मोईन अली 54 गेंदों में दो चौकों के साथ 15 जबकि जोए रूट 39 गेंदों में एक चौके के साथ 14 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

मैच के पांचवें और अंतिम दिन टीम इंडिया को जीत के लिए अब सिर्फ छह विकेट की दरकार है। यदि धोनी एंड कंपनी ऐसा करने में सफल रहती है तो लॉर्ड्स में यह भारतीय टीम की यह 28 साल बाद पहली जीत होगी। इससे पहले 1986 में भारत ने यहां कपिल देव की कप्तानी में एकमात्र जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

जडेजा और भुवनेश्वर की शानदार साझेदारी

भारत के लिए तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कप्तान एलिस्टर कुक  (22) और इयान बेल (01) को पवेलियन लौटाया। वहीं ओपनर सैम रॉबसन (07) को स्पिनर रविंद्र जडेजा ने आउट किया जबकि गैरी बैलेंस (27) को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चलता किया।

इससे पहले सुबह चार विकेट पर 169 रन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम की दूसरी पारी 342 रन पर सिमटी। इस तरह पहली पारी में 24 रन पिछड़ी भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 319 रन का लक्ष्य रखा। ओपनर मुरली विजय ने 247 गेंदों में 11 चौकों के साथ सर्वाधिक 95 रन की पारी खेली। कप्तान धोनी 19 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार ने आठवें विकेट के लिए 99 गेंदों में 99 रन की तेज साझेदारी निभाई।

जडेजा ने अपने टेस्ट कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 57 गेंदों में नौ चौकों के साथ धुआंधार 68 रन ठोके। वहीं भुवनेश्वर कुमार 71 गेंदों में आठ चौकों के साथ 52 रन बनाए। भुवनेश्वर की पिछली चार पारियों में यह तीसरा अर्द्धशतक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें