फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ली ने रोकी सचिन और वॉर्न की दिलचस्प भिड़ंत

Sat, 05 Jul 2014 11:05 PM IST
सौरभ कुमार गुप्ता/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान की 200वीं वर्षगांठ पर शनिवार को रेस्ट ऑफ वर्ल्ड इलेवन और मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमीसीसी) के बीच एक प्रदर्शनी वनडे मैच आयोजित किया गया। रेस्ट ऑप वर्ल्ड इलेवन की कमान ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न के हाथों में थी जबकि मेरिलबोन क्रिकेट क्लब की अगुआई भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कर रहे थे।
विज्ञापन


पिछले कई महीनों से करोड़ों क्रिकेट प्रेमी समेत पूरा क्रिकेट जगत इस मैच का इंतजार कर रहा था और इसका कारण था सचिन और वॉर्न के बीच होने वाला मुकाबला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले जब भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच होता तो सचिन और वॉर्न के बीच होने वाली दिलचस्प भिड़ंत सुर्खियां बन जाती थी।

इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच होनों वाली दिलचस्प भिड़ंत का इस बार भी क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व तेज ब्रेट ली ने क्रिकेट प्रशंसकों को इन दो महान खिलाड़ियों को बीच होने वाली बल्ले और गेंद की दिलचस्प जंग देखने से महरूम कर दिया।
विज्ञापन


वॉर्न की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पारी के आखिरी ओवरों में जब वॉर्न बल्लेबाजी करने उतरे तो मेरिलबोन क्रिकेट क्लब की ओर से खेल रहे ली ने बीमर (कमर से ऊपर फेंकी गई फुलटॉस गेंद) फेंककर अपने पूर्व साथी खिलाड़ और शेष विश्व टीम के कप्तान शेन वार्न को चोटिल कर दिया।

ली की यह बीमर बॉल 44 वर्षीय वार्न के हाथ पर तेजी से लगी। इस घटना के तुरंत बाद ब्रेट ली हालांकि वार्न से माफी मांगी। आशंका जताई जा रही है कि इससे वार्न के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। पारी खत्म होने के बाद जब मेरिलबोन क्रिकेट क्लब बल्लेबाजी करने उतरी तब रेस्ट ऑफ वर्ल्ड इलेवन के कप्तान शेन वॉर्न मैदान पर नहीं उतरे। इस तरह ली की बीमर के कारण वॉर्न और सचिन के बीच रोमांचक भिड़ंत क्रिकेट प्रेमियों को देखने को नहीं मिली।

इस घटना के बाद लॉर्ड्स  ने अपने आधिकारिक ट्विटर साइट पर लिखा..बहुत ही दुखद सूचना है, टीम शेन के लिए,  उनके कप्तान चोटिल हो गए हैं और शायद अब क्षेत्ररक्षण करने नहीं उतर पाएंगे। एमसीसी की टीम के कप्तान पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें