फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर कोहली

Sat, 29 Dec 2012 10:36 PM IST
दुबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। शनिवार को जारी ताजा रैंकिंग में कोहली पांच स्थान की छलांग लगाते हुए 10वें पायदान पर आ गए। युवराज भी छह स्थान की छलांग लगाकर 13वें स्थान पर आ गए हैं। आस्ट्रेलियाई आलराउंडर शेन वाटसन पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि ब्रैंडन मैककुलम दूसरे और क्रिस गेल तीसरे स्थान पर हैं। युवराज की रैंकिंग गेंदबाजी में भी सुधरी है और वह 35वें स्थान पर आ गए हैं। गेंदबाजों में पाकिस्तान के सईद अजमल शीर्ष पर हैं। भारत की ओर से आर अश्विन दो स्थान बढ़कर 16वें स्थान पर आ गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें