फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
किक्रेट को भारत में प्रचारित-प्रसारित करने के लिए 1928 में बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) की स्थापना हुई। भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में वनडे की विश्व चैंपियन है। बीसीसीआई के अंतर्गत खेलने वाले टीम इंडिया के खिलाड़ी दुनिया भर के क्रिकेटरों के मुकाबले ज्यादा सैलरी पाते हैं। खुद बीसीसीआई सबसे महंगा क्रिकेट बोर्ड है। भारतीय टीम ने अभी तक दो बार वनडे का विश्व कप जीता है।
विज्ञापन


पहली बार 1983 में भारतीय टीम ने कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीता तो दूसरी बार 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत को खिताब मिला। यही नहीं टीम इंडिया टी20 का पहला विश्व कप (2007) भी अपने नाम कर चुकी है। इस विश्व कप में भी टीम की कमान धोनी के हाथों में थी।

पहला टेस्ट
भारत ने पहला टेस्ट मैच 1932 में खेला था। भारत ने इंग्लैंड के विरुद्ध लार्ड्स में पहला टेस्ट मैच खेला था। इस टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान सी. के. नायडु थे। भारत यह टेस्ट 158 रन से हारा था।
विज्ञापन


पहला वनडे
भारत ने पहला वनडे 13 जुलाई 1974 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में भारत के कप्तान अजित वाडेकर थे। इस मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों 4 विकेट से हार मिली थी।

पहला टी20
टीम इंडिया ने पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 1 दिसंबर 2006 को द. अफ्रीका के खिलाफ जोहांसबर्ग में खेला था। इस मैच में वीरेंद्र सहवाग कप्तान थे। इस मैच में भारत को 6 विकेट से जीत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें