फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टिंग में फंसे अंपायरों को आईसीसी ने किया निलंबित

Wed, 10 Oct 2012 11:04 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीसी ने स्टिंग आपरेशन में फिक्सिंग करते हुए पकड़े गए सभी छह अंपायरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है। आईसीसी और इसके सभी सदस्यों ने स्टिंग ऑपरेशन में दिखाए गए सभी आरोपी अंपायरों को फिक्सिंग मामले की जांच पूरी होने तक नियुक्त नहीं करने के निर्णय पर सहमति जताई है।
विज्ञापन


इन सभी आरोपी अंपायरों के खिलाफ इसका बोर्ड जांच करेगा। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘एक टीवी चैनल पर दिखाए गए स्टिंग ऑपरेशन में जिन अंपायरों के नाम शामिल हैं उनके साथ आईसीसी ने किसी प्रकार का करार नहीं करने का निर्णय किया है। ये अंपायर जिस किसी भी बोर्ड में नियुक्त हैं वे बोर्ड इसकी जांच करेगा।’

इस बीच, श्रीलंका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत जयासेकरा ने कहा कि वे इस स्टिंग आपरेशन के टेपों की जांच कर रहे हैं और स्थानीय एंटी-करप्सन यूनिट भी जांच में आईसीसी का साथ देगी।
विज्ञापन


चैनल पर कानूनी कार्रवाई करूंगा: गौरी
मैच फिक्सिंग के दागी पाकिस्तानी अंपायर नदीम गौरी ने कहा कि वह टीवी चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। गौरी ने  कहा, ‘अंडरकवर एजेंट मुझसे स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर श्रीलंका प्रीमियर लीग में अंपायरिंग करने के सिलसिले में मिला था। मैंने उससे कहा था कि इस तरह के मामलों में फोन पर बात नहीं होती। मैंने इस प्रस्ताव के बारे में पीसीबी अधिकारियों को भी बताया था। एक बार बोर्ड की जांच पूरी हो जाए, मैं चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।’ गौरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण के पीछे भारत का हाथ था। इससे पाकिस्तान के क्रिकेट को बदनाम किया गया है।

‘जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंचेंगे’
पीसीबी ने कहा कि फिक्सिंग में फंसे दोनों अंपायरों के मामले में वह जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंचेगा। पीसीबी ने कहा, ‘बोर्ड जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेगा। यह मामला बेहद नाजुक है और हम इस बारे में कोई अपरिपक्व बयान नहीं देना चाहते। हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और आईसीसी से संपर्क में हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें