फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भारत की नजरें सेमीफाइनल पर

Mon, 01 Oct 2012 11:45 PM IST
कोलंबो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद अब भारत की नजरें ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल के लिए अपनी स्थिति मजबूत करने पर है। ग्रुप-2 के अपने पहले मुकाबले में हारने से भारतीय टीम का नेट रन रेट काफी खराब हो गया था। हालांकि भारत ने रविवार को हुए मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखी लेकिन वह अभी नेट रन रेट के मामले में पाक टीम से मामूली अंतर से पीछे है।
विज्ञापन


ये तीन मंत्र, द. अफ्रीका को धूल चटाने के लिए हैं काफी
टीम इंडिया को यदि सेमीफाइनल की होड़ में अभी भी बने रहना है तो उसे हर हाल में दक्षिण अफ्रीका को हराना होगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से अपने मैच गंवा चुकी है। इसके बावजूद दक्षिण अफ्रीकी टीम यदि भारत को हरा देती है और पाकिस्तान ग्रुप के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है तब इन तीन टीमों के बीच मामला नेट रन रेट पर आकर फंस जाएगा। ऐसे में भारत, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच जिसका नेट रन रेट बेहतर होगा उसे सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। मंगलवार को होने वाले इन मुकाबलों का पहला मैच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। ऐसे में सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए तस्वीर पूरी तरह से साफ होगी।

भारत ने पाक को किया परास्त, वर्ल्ड कप में उम्मीदें कायम

फिलहाल, भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नेट रन रेट की उलझन में न फंसकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं करने की उम्मीद है। वीरेंद्र सहवाग की वापसी से भारत की बल्लेबाजी मजबूत हुई है। विराट कोहली और युवराज सिंह शानदार फार्म में चल रहे हैं। आंकड़ों के लिहाज से भी भारत का पलड़ा दक्षिण अफ्रीका पर भारी है। दोनों टीमों के बीच कुल छह मैच हुए हैं, जिसमें चार भारत और दो दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच हुए तीन मैचों में दो में भारत जीता है।
विज्ञापन


धोनी अगर समझें तो इन 5 फॉर्मूलों में है दम

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीकी टीम को यदि अपनी उम्मीदें बरकरार रखनी है तो उसे भारत को बड़े अंतर से हराना होगा।  दक्षिण अफ्रीका उम्मीद करेगा कि उसके शीर्ष बल्लेबाज रिचर्ड लेवी, हाशिम अमला, जाक कालिस और कप्तान एबी डीविलियर्स बड़ी पारी खेले। अब तक दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने खासा निराश किया है। लेकिन यदि वे चलते हैं तो भारत के लिए परेशानी खड़ा कर सकते हैं।
विज्ञापन


क्या पार्ट टाइमर के भरोसे धोनी निकले हैं दुनिया जीतने?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें